जागेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी
अविकल उत्तराखण्ड
हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी ने नौटियाल, पुत्र गोविन्द प्रसाद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त वर्तमान में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय, जागेश्वर में तैनात है तथा फॉरेस्ट क्वार्टर, चौकी पनुवानौला में निवास करता है।
आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान कार्य हेतु वर्ष 2026 के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 25,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मामले में एक अन्य अभियुक्त के रूप में वन क्षेत्राधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर), जागेश्वर आशुतोष जोशी का नाम भी सामने आया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

