देखें आदेश
अतिरिक्त जिम्मेदारी बिना अतिरिक्त वेतन-भत्तों के, 2 मार्च को संभाला कार्यभार
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून।प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के रिटायरमेंट के बाद अपर शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी को जनहित में तत्काल प्रभाव से निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।
कंचन माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी पहले से ही संभाल रही थी। कंचन देवराड़ी ने सोमवार, 2 मार्च को निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा का कार्य अग्रिम आदेशों तक संभालेंगी।
अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा।

विद्यालयी शिक्षा विभागान्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) में कार्यरत श्रीमती कंचन देवराड़ी, अपर शिक्षा निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा / माध्यमिक शिक्षा), गढ़वाल मण्डल पौड़ी को, तत्काल प्रभाव से, जनहित में, वर्तमान प्रभार के साथ-साथ निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड का अतिरिक्त प्रभार, अग्रिम आदेशों तक, प्रदान किया जाता है।
02- उपरोक्त अतिरिक्त प्रभार हेतु श्रीमती कंचन देवराड़ी को कोई अन्य वेतन/भत्ते आदि देय नहीं होंगें।
03- श्रीमती कंचन देवराड़ी को निर्देशित किया जाता है कि वे निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड के पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यभार ग्रहण प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।

उत्तराखण्ड शासन माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 के कार्यालय ज्ञाप संख्या-375993/XXIV-2/2026-12(01)/2019 (55529) देहरादून दिनांकः 02 मार्च, 2026 में जैसा व्यक्त किया गया है, के कम में अधोहस्ताक्षरी, द्वारा दिनांकः 02 मार्च, 2026 को निदेशक, परम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड का कार्यभार ग्रहण किया गया।
2/3/26
(कंचन देवराड़ी) निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून।

