सीएम धामी को राष्ट्रपति,पीएम समेत कई हस्तियों ने कहा, हैप्पी बर्थडे

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए रहे सीएम धामी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर देशभर से शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और प्रसिद्ध हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें खेल प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण अभियान और रक्तदान शिविर प्रमुख रहे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व को सराहा और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की, उनके प्रशासनिक कौशल और नेतृत्व की प्रशंसा की।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल ने भी मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं दीं। इन शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की।

भाजपा के *लराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, और भारत रत्न एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री सचिन तेंदुलकर ने भी मुख्यमंत्री धामी को दूरभाष पर बधाई दी।

प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक,पूर्व सीएम समेत भाजपा,विपक्षी दल व कई संगठनों ने सीएम धामी के जन्मदिन पर बेहतर भविष्य की कामना की।

सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में रहे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहा, जहां आमजन, सांसदों, विधायकों, और हस्तियों ने उत्साहपूर्वक उन्हें बधाई दी।

Pls clik- जन्मदिन से जुड़ी खबरें

जन्मदिवस पर दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *