पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में रेप फैक्ट्री खोल दी-डॉ  नायला कादरी

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला कादरी गंगा मैया की शरण में

गंगा पूजन , हवन कर मां गंगा से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की प्रार्थना की

मशीन से ड्रिल कर रहे लड़कियों की बॉडी,चीन कर रहा पाक की मदद

अविकल उत्तराखण्ड

हरिद्वार। शुक्रवार को हरिद्वार के घाट पर मां गंगा से  बलूचिस्तान की आजादी की प्रार्थना की गई। धार्मिक भाव लिए राजनीतिक मनोकामना की गवाह मां गंगा बनी।

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी ने  चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर मां गंगा का विशेष पूजन, हवन और दुधाभिषेक कर बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की प्रार्थना  की।

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की पीएम डॉ नायला कादरी

तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन किया। और पाकिस्तान से  बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग पूरी होने का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर डॉ नायला कादरी  काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि वहां लड़कियों की बॉडी को मशीन से ड्रिल किया जा रहा है,  पाकिस्तान ने वहां दुष्कर्म केंद्र (रेप फैक्ट्री) खोल दिए हैं। पाकिस्तान वहशीपन पर उतर आया है।

निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला कादरी बलोच ने कहा कि बलूचिस्तान का हर व्यक्ति  पाकिस्तान।के आतंक व जंगलराज से छुटकारा पाना चाहता है।

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में आतंक व वहशीपन की सभी सीमाएं तोड़ दी है।

डॉ नायला कादरी ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवाद को चीन खुली मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने  पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण समेत हर आतंकी गतिविधियों में मदद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *