मतदान से पहले सिंगापुर गए मंत्री धन सिंह को श्रीनगर ने चौंकाया

श्रीनगर नगर निगम में बागी आरती भंडारी की जीत से मंत्री धन सिंह की चुनावी रणनीति को लगा झटका

कई निकायों में मतदाताओं ने दिखाई गुस्से की झलक

अविकल थपलियाल

देहरादून। श्रीनगर नगर निगम चुनाव का नतीजा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के लिए जबरदस्त राजनीतिक हानि के तौर पर माना जा रहा है।
श्रीनगर के अलावा कई अन्य निकाय क्षेत्रों में भाजपा को झटका देकर मतदाताओं ने स्थानीय मंत्री व विधायकों को भी सबक सिखा दिया।

श्रीनगर नगर निगम में ऐन मौके पर भाजपा का टिकट वीना उपाध्याय को देने के बाद भाजपा नेता लखपत भंडारी ने अपनी पत्नी आरती भंडारी को चुनावी अखाड़े में उतार कर मंत्री समेत भाजपा संगठन के निर्णय को चुनौती दे डाली। आरती ने 1600 से अधिक मतों से जीत हासिल की।

भाजपा ने लखपत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। ठीक यही कहानी पौड़ी में दोहराई गयी। भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने अपनी पत्नी हिमानी नेगी को बागी चुनाव लड़वा दिया।
लखपत की ही तरह भाजपा ने केशर सिंह नेगी को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया।


पौड़ी और श्रीनगर के बीच की दूरी लगभग 30 किमी है। दोनों ही गढ़वाल की राजनीति और प्रबुद्ध सोच के केंद्र। और दोनों ही जगह बागी उम्मीदवार आरती भंडारी और हिमानी नेगी ने भाजपा-कांग्रेस को धूल चटा दी।
2018 के निकाय चुनाव में पौड़ी से भाजपा और श्रीनगर से कांग्रेस ने चुनाव जीता था।

जीत ही ली बाजी हमने

राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन की कर्मभूमि। श्रीनगर में लखपत भंडारी की मंत्री धनसिंह से सीधी भिड़ंत ने राजनीतिक जंग को बेहद रोचक बना दिया।

लखपत ने मंत्री धन सिंह पर कई गम्भीर आरोप जड़े। इन आरोपों की भाजपा कोई काट नहीं कर सकी। इस बीच, पौड़ी बस दुर्घटना में हुई मौतें व लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुए बाजार बंद की घटना भी भाजपा के विरोध में गयी।

श्रीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद टिकट वितरण समेत कई अन्य फैसलों को मतदाता पचा नहीं पाया। और मतदान से पहले फ्लाइट पकड़ सिंगापुर गए मंत्री धन सिंह को अपने फैसले से चौंका दिया।

पौड़ी जिले के अलावा अन्य कई निकायों में भाजपा उम्मीदवारों के कमजोर पर प्रदर्शन के बाद निकट भविष्य में कैबिनेट में बदलाव की कहानी भी परवान चढ़ेगी।

कोटद्वार नगर निगम-भाजपा के शैलेन्द्र की जीत

रात 9.30 बजे समाचार लिखे जाने तक देहरादून, ऋषिकेश,हल्द्वानी, हरिद्वार ,रुड़की,काशीपुर व रुद्रपुर नगर निगम में मतगणना जारी थी। अधिकांश भाजपा मेयर प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए थे। देर रात या फिर 26 जनवरी की सुबह तक चुनावी नतीजे आएंगे।

नगर निगम चुनाव परिणाम

भाजपा-कोटद्वार नगर निगम-शैलेन्द्र रावत

अल्मोड़ा-अजय वर्मा,भाजपा

पिथौरागढ़-कमला देवताल,भाजपा

निर्दलीय आरती भंडारी- श्रीनगर नगर निगम

देखें, अभी तक विजयी प्रत्याशियों की सूची-

पौड़ी में भाजपा की बागी हिमानी नेगी विजयी

सतपुली नगर पंचायत में कांग्रेस के जितेंद्र चौहान चुनाव जीते

दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट चुनाव जीत

गैरसैंण से कांग्रेस के मोहन भंडारी जीते

तिलवाड़ा से बीजेपी उम्मीदवार की जीत

रुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत पर कांग्रेस के गोस्वामी चुनाव जीते

नगर पंचायत नंदा नगर घाट से कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला 187 मतों से विजय

रुद्रप्रयाग नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय संतोष रावत विजयी

तिलवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा ने जीती

ऊखीमठ में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी श्रीमती कुब्जा धर्मवान विजयी

गुप्तकाशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की विशेश्वरी देवी विजयी

थराली,चमोली से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत विजयी

गोपेश्वर में भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत विजयी

पीपलकोटी से निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी जीती

कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह

नंदप्रयाग नगर पंचायत पर कांग्रेस की प्रत्याशी पृथ्वी रौतेला विजयी

पोखरी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल 1 वोट से विजयी

उत्तरकाशी नगर पालिका- निर्दलीय भूपेंद्र चौहान ने भाजपा व कांग्रेस को हराया

बड़कोट नगर निकाय में निर्दलीय विनोद डोभाल विजयी

मुनिकीरेती में निर्दलीय नीलम बिजल्वाण की जीत

लम्बगांव नगर पंचायत से भाजपा के रोशन रांगड़ विजयी

टिहरी नगर पालिका से निर्दलीय मोहन रावत जीते

विकासनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार बॉबी नौटियाल की जीत

/////

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चम्पावत में चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी की जीत।

चंपावत भाजपा की प्रेमा पाण्डे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा एवं बनबसा से रेखा देवी विजयी

रामनगर में कांग्रेस के हाजी अकरम जीते

बेरीनाग में कांग्रेस की प्रत्याशी हेमा पंत विजय

भवाली नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य ने भाजपा के प्रकाश आर्य को तीन वोटों से हराया

लालकुँआ में निर्दलीय कवीन्द्र लोटनी विजयी

चिलियानौला में कांग्रेस जीती, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भतीजे अरुण रावत बने पालिकाध्यक्ष

भिकियासैंण निकाय में कांग्रेस की गंगा बिष्ट की जीत

डीडीहाट में पहली बार कांग्रेस जीती
भाजपा तीसरे नंबर पर

  द्वाराहाट नगर पंचायत से कांग्रेस की सरिता आर्या विजय

नगर पालिका नैनीताल से कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल विजयी

नगर पालिका भीमताल में कांग्रेस की सीमा टम्टा जीतीं

बाजपुर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह जीते

झबरेड़ा नगर पंचायत से कांग्रेस की किरण चौधरी चुनाव जीती

Pls clik-निकाय चुनाव से जुड़ी खबर

…तो कुछ चुनावी नतीजों ने मंत्रियों और विधायकों को दिखाई जमीनी हकीकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *