सरकार ने ऊर्जा सेक्टर व बीकेटीसी में किया फेरबदल

चर्चित यादव,सिंघल व थपलियाल को हटाया,नयी नियुक्ति की

कार्यकाल पूरा होने पर यूपीसीएल व जल विद्युत निगम के एमडी हटाए 

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। शासन ने उत्तराखंड ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव व जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डा.संदीप सिंघल को हटा दिया है। . प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जल विद्युत निगम के अधिशासी निदेशक व निदेशक आपरेशन अजय कुमार सिंह को निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पिटकुल प्रतिनियुक्ति पर गए गजेंद्र सिंह बुधियाल को ऊर्जा निगम में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम के निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल को भी हटा दिया गया है।

उधर, मंगलवार को बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल को हटा कर मूल विभाग में भेज दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति में विजय प्रसाद थपलियाल को मुख्य कार्याधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया था।

देखें आदेश

ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-1580/1(2)/2015/05-15/2021, दिनांक 29 अक्टूबर, 2021 द्वारा श्री अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद पर 03 वर्ष अथवा अधिवर्षता आयु 60 जो भी पहले पूर्ण हो, की अवधि तक नियुक्त किया गया था। ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-663/I(2)/2024/05-15/2016 TC(E-file-76741), दिनांक 09 अक्टेंबर, 2024 द्वारा द्वारा श्री अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद पर अधिवर्षता आयु दिनांक 30.06.2024 से 02 वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया था।
उक्त कार्यालय ज्ञाप संख्या-663/I(2)/2024/05-15/2016 TC(E-file-76741), दिनांक 09 अक्टूबर 2024 के आलोक में श्री अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद से पदमुक्त किया जाता है।
(आर० मीनाक्षी सुन्दरम्) प्रमुख सचिव ।
कार्यालय ज्ञाप
ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-1820/1(2)/2021/05-15/2021, दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 द्वारा श्री अजय कुमार अग्रवाल को निदेशक (परियोजना), उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि० के पद पर 03 वर्ष अथवा अधिवर्षता आयु 60 जो पहले पूर्ण हो तक की अवधि तक नियुक्त किया गया था। ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-817/I(2)/2024-05-15/2021, दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 द्वारा श्री अग्रवाल को निदेशक (परियोजना), उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि० पद अग्रिम आदेशों तक तैनात किया गया था।
उक्त कार्यालय ज्ञाप संख्या-817/I(2)/2024-05-15/2021, दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को अतिक्रमित करते हुए अजय कुमार अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निदेशक (परियोजना), उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि० के पद से पदमुक्त किया जाता है।
(आर० मीनाक्षी सुन्दरम्) प्रमुख सचिव ।
कार्यालय ज्ञाप
ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-174//I(2)/2020/05-15/2016, दिनांक 29 जनवरी, 2020 द्वारा श्री संदीप सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल के पद पर 03 वर्ष अथवा अधिवर्षता आयु 60 जो पहले पूर्ण हो तक की अवधि तक नियुक्त किया गया था। ऊर्जा अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-199233//I-1/2024-05/41/2012 TC(e-file:70368) दिनांक 15 मार्च, 2024 द्वारा श्री सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल के पद पर अधिवर्षता आयु दिनांक 30.06.2024 से 02 वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया था।
उक्त कार्यालय ज्ञाप संख्या-199233//I-1/2024-05/41/2012 TC(e-file :70368) दिनांक 15 मार्च, 2024 के प्रस्तर-3 के प्राविधानों के आलोक में श्री सिंघल को तत्काल प्रभाव से प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल के पद से पदमुक्त किया जाता है।
(आर० मीनाक्षी सुन्दरम्) प्रमुख सचिव ।
कार्यालय ज्ञाप
ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय आदेश संख्या-39/1(2)/2024/05-15/2016 TC. दिनांक 25 जनवरी, 2024 द्वारा श्री गजेन्द्र सिंह बुदियाल, महाप्रबंधक, यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि0, को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पिटकुल में रिक्त निदेशक (परिचालन) के पद पर नवीन नियुक्ति होने अथवा अग्रिमों आदेशों तक जो भी पहले घटित हो, को अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है।
शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरांत कार्यहित में कार्यालय आदेश संख्या-39/I(2)/2024 /05-15/2016 TC, दिनांक 25 जनवरी, 2024 को अतिक्रमित करते हुए श्री गजेन्द्र सिंह बुदियाल को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद पर नियमित चयन होने तक अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया जाता है। इस हेतु श्री बुदियाल को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते इत्यादि देय नहीं होंगे।
(आर० मीनाक्षी सुन्दरम्) प्रमुख सचिव ।
कार्यालय ज्ञाप
ऊर्जा अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-05/1-1/2023 /04(08)/07/2002 TC e-file: 27143, दिनांक 02 जनवरी, 2024 द्वारा श्री अजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (भागीरथी वैली), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि0, को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि० में रिक्त निदेशक (परिचालन) के पद पर अग्रिमों आदेशों तक अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया था।
शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरांत कार्यहित में श्री अजय कुमार सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि० के पद पर नियमित चयन होने तक अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया जाता है। इस हेतु श्री सिंह को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते इत्यादि देय नहीं होंगे।
(आर० मीनाक्षी सुन्दरम्) प्रमुख सचिव ।
कार्यालय आदेश
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति में श्री विजय प्रसाद थपलियाल को मुख्य कार्याधिकारी के पद पर शासनादेश संख्या-228414/2024 दिनांक 29.07.2024 के द्वारा प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया था।
उक्त प्रकरण पर सम्यक विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के आलोक में प्रतिनियुक्ति आदेश संख्या-228414 दिनांक 29.07.2024 को निरस्त करते हुए, श्री विजय प्रसाद थपलियाल को उनके वर्तमान पद मुख्य कार्याधिकारी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के पद से कार्यमुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग (कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून) में प्रत्यावर्तित किया जाता है।
Digitally signed by Anil Kumar Pandey Date: 17-03-2026 17:10:12
(अनिल कुमार पाण्डे) उप सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *