कुलपति प्रो. एन.के. जोशी को मिला सेवा विस्तार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल के कुलपति पद को लेकर राज्यपाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। वर्तमान कुलपति प्रो. एन.के. जोशी का कार्यकाल 11 अप्रैल 2026 को समाप्त होने के बाद उन्हें कार्यभार निरंतरता के आधार पर पुनः अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि नए कुलपति के चयन तक प्रशासनिक कार्य बाधित न हों।

राज्यपाल/कुलाधिपति ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय अधिनियम-2011 की धारा 10(2)(3) के तहत नियुक्त प्रो. एन.के. जोशी का तीन वर्षीय कार्यकाल 11 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके उपरांत उन्हें 12 अप्रैल 2026 से अग्रेतर आदेश तक या अधिकतम छह माह की अवधि तक कुलपति पद का कार्यभार संभालने की अनुमति प्रदान की गई है।

नए कुलपति के चयन तक व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय में नए नियमित कुलपति की चयन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, जिसमें समय लगने की संभावना को देखते हुए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की संस्तुति पर लिया गया यह निर्णय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *