हरक ने गलत व निंदनीय किया-हिमंता सरमा
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। तेईस साल पुराना हरक-जैनी केस अब असम में भी सुर्खियां बटोर रहा है। देहरादून में प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता हरक सिंह पर रेप समेत तमाम आरोप लगाने के बाद इंदिरा देवरी उर्फ जैनी ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात कर अपनी व्यथा कही।
सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि हरक सिंह ने निंदनीय व अत्यंत गलत किया है। न्याय की इस लड़ाई में वो जैनी के साथ खड़े हैं।
देखें क्या कहा, असम के सीएम ने X पर

कल मैंने असम की निवासी जेनी से मुलाक़ात की। उत्तराखंड के एक हरक सिंह रावत ने उनके साथ जो किया, वह अत्यंत ग़लत और निंदनीय है। उनके साथ जो अत्याचार हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए।
न्याय की इस लड़ाई में मैं पूरी मज़बूती से उनके साथ खड़ा हूँ।
इधऱ, जैनी के सीएम हिमंता सरमा से मिलने पर यह साफ हो गया है कि वो इस लड़ाई को लड़ने के पूरे मूड में है। उधर, हरक सिंह ने भी सीबीआई जांच और डीएनए से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक कर जैनी के आरोपों को झूठा करार दिया है। जैनी से जुड़े अस्पताल के कागजात भी वॉयरल हो रहे हैं।
इस बीच, जैनी की दून पुलिस को दी गई शिकायत पर नियुक्त जॉच अधिकारी वंदना वर्मा के अगले कदम पर भी निगाहें टिकी है। हरक सिंह और दून पुलिस नये सिरे से उठे मामले के कानूनी पहलुओं पर भी मंथन कर रहे हैं।
Pls clik
हरक सिंह और इंदिरा देवड़ी उर्फ जैनी ने एक दूसरे पर छोड़े रॉकेट




