बाल भवन में सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस पर आमवाला तरला, ननूरखेड़ा स्थित बाल भवन में विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के पूर्व महासचिव बालकृष्ण डोभाल ने की। इस अवसर पर परिषद की महासचिव आशारानी पैन्यूली, आनंद मणि सेमवाल, सुनील जोशी, संयुक्त सचिव ज्योत्सना खत्री, किरण खंडूरी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री, महेश चन्द्र मैठाणी, कविता दत्ता और मनजीत सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे और उन्हें देश का भविष्य मानते थे। उनके जन्मदिवस 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर ग्रीन फील्ड विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी बाल भवन, आमवाला तरला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, समूहगान और बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बुक बैलेंसिंग और थ्री लैग्ड चेन रेस का आयोजन भी किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

बुक बैलेंसिंग प्रतियोगिता

  • प्रथम : तनिष्क भास्कर
  • द्वितीय : वासु कुमार
  • तृतीय : ओजस्वी पंवार

थ्री लैग्ड चेन रेस

  • प्रथम : शिवानी, गुरमीत सिंह और शानू श्रीसवाल की टीम
  • द्वितीय : निहारिका रावत, अक्षित चौहान और ओजस्वी पंवार की टीम
  • तृतीय : वैदिक तोमर, कनक राना और दिव्या ध्यानी की टीम

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *