अंतरिक्ष में होने वाली रासायनिक क्रियाओं पर संगोष्ठी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज अंतरिक्ष के बादलों में रासायनिक प्रक्रियाओं का अध्ययन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में यूनाइटेड किंगडम के नॉरसेल इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. सोहन झीटा ने कहा कि अंतरिक्ष के विशाल गैस और धूल के बादल रासायनिक अनुसंधान के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां 10 से 50 केल्विन तापमान पर रेडियोलाइसिस और फोटोलाइसिस जैसी प्रक्रियाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि ओरायन तारामंडल और हॉर्सहेड नेबुला का अध्ययन एस्ट्रोकेमिस्ट्री के नए आयाम खोल रहा है।

कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष के विशाल गैस और धूल के बादलों में होने वाली रासायनिक प्रक्रियाएं विज्ञान के नए अनुसंधान क्षेत्र खोल रही हैं। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों से ब्रह्मांड के रहस्यों को समझना संभव हो रहा है। उन्होंने छात्रों को वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधानों से जुड़ने, जिज्ञासु बने रहने और नए विचारों के साथ शोध करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के बायोसाइंसेज डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कुसुम पंत, डॉ. सुधीश शुक्ला, डॉ. डी पी सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *