आपदा- नौसेना के पर्वतारोही एवलांच में फंसे, कई लापता

त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन की चपेट में आया नौ सेना का पर्वतारोही दल

कई जवानों के लापता होने की सूचना

अविकल उत्त्तराखण्ड


उत्तरकाशी। त्रिशूल पर्वत के आरोहण के लिए निकला नौसेना का पर्वतारोही दल हिमस्लखन की चपेट में आ गया। दल के कई जवान और पोर्टर लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी से नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) की रेस्क्यू टीम त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है।


बागेश्वर जिले में पड़ने वाली त्रिशूल चोटी (7,120 मीटर) पर आरोहण के लिए चमोली जिले के जोशीमठ और घाट से पर्वतारोही टीमें जाती हैं। नौ सेना का 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल करीब 15 दिन पहले घाट होते हुए त्रिशूल के आरोहण के लिए निकाला था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हिमस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में नौसेना का पर्वतारोही दल आ गया। दल के कई जवान अभी लापता बताए जा रहे हैं।


निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट बताया कि नेवी की एडवेंचर विंग ने आज सुबह करीब 11 बजे निम की सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी।

Pls clik

दिल्ली में भी सुलग रही है सख्त भू कानून की चिंगारी, सरकार प्रेशर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *