बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

सतपुली दुधारखाल-कोटनाली सिद्धखाल मोटर मार्ग पर हुआ हादसा

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। चाकीसैंण तहसील के स्योली तल्ली और स्योलि मल्ली के बीच बारातियों से भरी की एक मैक्स खाई गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल तीन लोगों को हंस चित्किसालय सतपुली में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी पौड़ी को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
हादसा शाम करीब सात बजे के आसपास सतपुली दुधारखाल-कोटनाली सिद्धखाल मोटर मार्ग पर हुआ।

यह मैक्स सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौट रही थी। दुधारखाल चैकी पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला तथा घायलों को एंबुलेंस से हंस चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया।

मृतकों के नाम

  1. अंकित कुमार पुत्र प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली पौडी गढवाल
  2. हयात सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल ।
  3. मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल
  4. दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  5. अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  6. मोनिका दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी

Pls clik

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण इलाके तक पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *