उत्त्तराखण्ड में कोरोना से 12 की मौत,सोमवार को 592 नए मरीज

उत्त्तराखण्ड में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार की संख्या छूने के करीब है। लगभग 18 हजार सैंपल की रिपोर्ट आई बाकी है। 63 संक्रमित मरीज प्रवासी बताए है रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव हो गए।

अब प्रशासन उन लोगों को चिन्हित कर रहा है जो भगत के संपर्क में आये। भगत की टीम के युवा प्रवक्ता विपिन कैंथोला भी संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में भगत ने गृह प्रवेश में सहभोज का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कई पत्रकार व भाजपा नेता पहुंचे थे। पूर्व के कुछ कार्यक्रमों में भगत बिना मास्क के देखे गए थे। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपाध्यक्ष बंशीधर की लापरवाही पर कड़ा प्रहार किया है। दसौनी का कहना है कि भगत ने कई लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है। बहरहाल, कोरोना के बढ़ते मामलों से उत्त्तराखण्ड में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *