अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून । मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम बीसी खण्डूड़ी का हाल चाल लिया।
आल इंडिया एन्टी टेररिस्ट ग्रांट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टा ने जनरल।खण्डूड़ी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती खण्डूडी को अपना आदर्श बताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।
उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बी. सी. खण्डूडी का सार्वजनिक जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि खण्डूडी जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।

गौरतलब है कि मनिंदरजीत सिंह बिट्टा लंबे समय से आतंकवाद विरोधी अभियानों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

देहरादून। देश के वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व मनिंदरजीत सिंह बिट्टा रविवार को दिल्ली से देहरादून पहुँचे और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी. सी. खण्डूडी का कुशलक्षेम जाना।
जानकारी के अनुसार, खण्डूडी पिछले करीब 25 दिनों से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस दौरान बिट्टा अस्पताल पहुँचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इससे पूर्व बिट्टा स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी से भी मिले।


