सोशल मीडिया में लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे-केदार सभा

केदार सभा ने धाम की व्यवस्था को सराहा

पूर्व विधायक ने बीकेटीसी अध्यक्ष पर साधा निशाना

अविकल उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही व्यवस्थाओं को।लेकर भी जंग शुरू हो गयी है। केदार सभा ने व्यबस्थाओं की प्रशंसा करते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उधर, अभिनेता हेमंत पांडेय के बाद केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने बीकेटीसी अध्यक्ष को आड़े हाथ लिया है।

केदार सभा के अध्यक्ष  राजकुमार तिवारी ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए तीसरा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं।


वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कुछ अराजक तत्व द्वारा धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है।

देखें वीडियो

केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि बीकेटीसी एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं।
उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर केदारनाथ धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन, सब मिलकर दिन रात व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। केदारनाथ में किसी तरह की अव्यवस्थाएं नहीं है। मंदिर में दर्शन के लिए यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था की गई है। जिससे जल्दी दर्शन हो रहे हैं।

केदार सभा के सदस्य  संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का केदारनाथ में स्वागत करते हुए कहा कि अब बाबा भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं।

उन्होंने कहा शासन, प्रशासन, केदार सभा एवं स्थानीय लोगों द्वारा केदारनाथ आने वाले यात्रियों के ठहरने , दर्शन और खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया में केदारनाथ धाम के बारे में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई है।

पूर्व विधायक ने बीकेटीसी अध्यक्ष पर साधा निशाना

उधर, केदारनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज रावत ने यात्रा व्यवस्थाओं के नाम पर बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को निशाने पर लिया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में मनोज ने आरोप लगाया कि बदरी-केदार की यात्रा को हर साल उलझाने की नई कोशिश हो रही है। पिछले दो सालों यात्रा का भट्टा सरकार ने रजिस्ट्रेशन आदि बेतुके निर्णयों से बैठाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि द्विवेदी के सनातनी ही प्रवेश करेंगे, बिना एफिडेविट के प्रवेश नहीं मिलेगा जैसे बयानों ने पहले ही चरण में यात्रा और यात्रियों को उलझा कर रख दिया है। यात्री परेशान हैं पूछ रहे हैं कि, क्या बिना एफिडेविट के प्रवेश मिलेगा या नहीं? ग्रुप का एक एफिडेविट बनेगा या हर यात्री का अलग अलग? ये एफिडेविट कहा बनेगा? मंदिर के पास भी वकील बैठे हैं या नहीं ?

पूर्व कांग्रेसी विधायक मनोज रावत

पूर्व विधायक ने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि गैर सनातनियों के प्रवेश वाले मामले में क्या बीकेटीसी या सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी किया है? बिना नोटिफिकेशन के केवल बयान की कोई मान्यता नहीं है। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष से आग्रह किया कि बदरी केदार की यात्रा बरबाद न करें और सरकार को भी इस संबंध में जल्दी स्पष्टीकरण देना चाहिए।

गौरतलब है कि केदार धाम कपाट खुलने के साथ ही कई वीडियो वॉयरल हो रहे हैं। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए। श्रदालुओं पर लाठी भांजने की।वीडियो के अलावा व्यवस्था से नाराज तीर्थयात्री भी खुलकर रील।पोस्ट कर  रहे हैं।

Pls clik-केदारधाम से जुड़ी खबरें

चारधाम धाम यात्रा – 15 जून तक के लिए हेली टिकट बुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *