अविकल उत्तराखंड
देहरादून। राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारधाम कपाट खुलने से 28 अप्रैल, 2026 की सांय 7:00 बजे तक मात्र दस दिनों में कुल 04 लाख 08 हजार 401 श्रद्धालु चारधाम में दर्शन हेतु पहुंचे हैं।
धामवार विवरण इस प्रकार है—
श्री बद्रीनाथ धाम- कपाट उद्घाटन के छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे
श्री केदारनाथ धाम- सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
यमुनोत्री धाम – दस दिनों में 57,794 श्रद्धालु पहुंचे
*गंगोत्री धाम- : दस दिनों में 57,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
इसके अतिरिक्त गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।
वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक कुल 64,115 वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम पहुंचे हैं।
राज्य सरकार द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

