मारा गया बदमाश बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त

मृतक बदमाश पर एक दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात गोली मारकर लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि प्रभारी निरीक्षक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

जांच में मृत बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बूंटा, थाना गढ़ी पुख्ता, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। अकरम पर हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे। वर्ष 2014 में उसने बालावाला क्षेत्र में डकैती के दौरान एक युवक की हत्या भी की थी और लंबे समय तक फरार रहा था।

अभियुक्त अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है । शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर पांच हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, अकरम 29 अप्रैल को कोर्ट में पेशी के लिए देहरादून आया था और रात में अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद एसएसपी देहरादून समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है।

नाम/पता मृतक अभियुक्त

1- अकरम पुत्र मासूम अलीए निवासी ग्राम बूंटा, थाना गढी पुख्ता भवन, जिला शामली, उ0प्र0

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अकरम

1- मु0अ0सं0- 106ध/2014 धारा 363/366/376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
2- मु0अ0स0. 133/2014 धारा 395/396/397/411/34 भादवि थाना रायपुर, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 01/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून
4- मु०अ०सं० – 69/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
5- मु0अ0सं0 178/2013 धारा 41/109 द0प्र0सं0 थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
6- मु०अ०सं0- 477/2024 धारा 305ं/331(4)/317(2) बीएनएस थाना पटेल नगर, देहरादून
7- मु0अ0सं0- 331/2015 धारा 392/411 भादवि, थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0
8- मु0अ0सं0- 495/2016 धारा 174 भादवि थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0
9- मु0अ0सं0- 301/2012 धारा 379/411 भादवि, थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0
10- मु0अ0सं0- 204/2011 धारा 380/411 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0
11- मु0अ0सं0- 211/2011 धारा 307 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0
12- मु0अ0सं0- 127/2025 धारा 305(ए)/317(2)/ 3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून
13- मु0अ0सँ0. 25/2025 धारा305(1)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून
14- मु०अ०सं0- 218/2024 धारा 380/411 बीएनएस, थाना पटेलनगर, देहरादून

बरामदगी विवरण

1- 01 देसी पिस्टल, 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
2- 01 देशी तमंचा, 315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस
3- 01 बलेनो कार संख्या. जी0जे0-06- एमडी- 9084 (घटना में प्रयुक्त)
4- घटना में लूटी नकदी 02 लाख रू0, 01 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *