विभागीय परिषद का गठन व प्रतियोगिताओं का आयोजन

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के बीबीए ,बीसीए तथा बीएससी गृह विज्ञान विभाग द्वारा आई क्यू ए सी के तत्वावधान में विभागीय परिषद का गठन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत स्लाइड क्वेस्ट कंपटीशन ,इंफोग्राफिक्स डिजाइनिंग, लोगो डिजाइनिंग,पोस्टर मेकिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीनों विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभाग वार इसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। बीएससी गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद 25-26 में अध्यक्ष पद के लिए शालू प्रजापति, उपाध्यक्ष पद के लिए आयुषी गंगोटी, सचिव पद के लिए निशा पुंडीर, सह सचिव पद के लिए साक्षी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए वंशिकाचुने गए, वहीं बीसीए विभाग की विभागीय परिषद हेतु अध्यक्ष पद हेतु दीपक अमोल, आयुष भंडारी -उपाध्यक्ष , राजन-सचिव, सागर – सहसचिव तथा निर्मल कैंतुरा का कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव किया गया साथ ही बीबीए विभाग में अध्यक्ष पद के लिए ध्रुव भट्ट, उपाध्यक्ष पद के लिए शिवम रावत, सचिव पद के लिए अक्षत भंडारी, सह सचिव पद के लिए अजेंद्र पोखरियाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए वंश पुंडीर चुने गए ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रणिता नंद ने विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक बताया तथा विभाग मे अर्जित ज्ञान से स्वरोजगार पर भी ज़ोर दिया। इसी के साथ उन्होंने कक्षाओं में भी बच्चों की उपस्थिति एवं यूनिफार्म के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका में डॉ राजपाल रावत,डॉ सुधा रानी, डॉ नताशा,डॉ हिमांशु जोशी, डॉ अंकित रावत तथाडॉ रंजना जौहरी रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का छायांकन विशाल त्यागी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेंद्र कुमार,डॉ सोनी तिलारा, डॉ ज्योति, तथा बीसीए विभाग की छात्राएं दिया जोशी एवं नैंसी ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा प्रयोगशाला सहायक सोनिया सैनी, शीशपाल, अजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *