डोईवाला विधायक ने विकास कार्य जारी रखने का दिया भरोसा
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 94 नत्थनपुर-1 एवं वार्ड संख्या 95 नत्थनपुर-2 के लोगों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित कार्यों के लिए विधायक का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने क्षेत्र की जनता के स्नेह और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह हर समय जनता के साथ खड़े हैं तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 94 नत्थनपुर-1 के पार्षद मेहरबान सिंह भंडारी, वार्ड संख्या 95 नत्थनपुर-2 के पार्षद रवि गुसाईं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

