दिशा समिति बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर- अनिल बलूनी

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने जनपद पौड़ी में आयोजित विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत विकास कार्यों तथा विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है और इसी भावना के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के अनुरूप क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *