देखें वीडियो
सांसद बलूनी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। पौड़ी–सतपुली मार्ग पर भीषण वनाग्नि का भयावह दृश्य देखने को मिला। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए दूर-दूर तक फैले जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। कई स्थानों पर आग सड़क तक पहुंच गई, जिससे जनजीवन और पर्यावरण दोनों पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद अनिल बलूनी ने वन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई एवं आग पर शीघ्र नियंत्रण के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को भी कहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वन संपदा राज्य की अमूल्य धरोहर है। वन केवल प्राकृतिक पहचान ही नहीं, बल्कि पहाड़ के जीवन, जल स्रोतों, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार भी हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक मानी जा रही हैं।

