पूर्व सीएम खण्डूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को हरिद्वार में

भाजपा कार्यालय में 10.30 बजे अंतिम दर्शन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी का अंतिम संस्कार बुधवार,20 मई को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
20 मई की सुबह 10.30 बजे बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन होंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।

20 मई 2026 (बुधवार)

📍 प्रस्थान प्रातः 10:00 बजे
निजी आवास 250, फेज 2,
बसंत विहार कॉलोनी, देहरादून

📍 आगमन प्रातः 10:30 बजे
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन

📍प्रस्थान प्रातः 11:00 बजे
हरिद्वार खड़खड़ी घाट हेतु प्रस्थान

📍 दोपहर 12:00 बजे
हरिद्वार खड़खड़ी में अंत्येष्टि कार्यक्रम

ॐ शांति ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *