मतदान केंद्र पर मंत्री सुबोध की उक्रांद नेत्री से तीखी झड़प,बवाल

यूकेडी नेत्री ने काटा हंगामा, तमतमाये मंत्री लौरने पर हुए मजबूर

देखें वीडियो, ड्रामा मत करो… जान से मार देती… राजनीतिक गलियारे तपे

अविकल थपलियाल

नरेंद्रनगर। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर चुनाव के मतदान के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल मतदान केंद्र पहुंचे। धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय में बने मतदान केंद्र में हुई तीखी झड़प व छीनाझपटी का वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विरोध बढ़ने पर मंत्री को मतदान केंद्र क्षेत्र से वापस लौटना पड़ा। घटना के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस और निर्वाचन कर्मियों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मतदान प्रक्रिया पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा और नौ वार्डों का मतदान सामान्य रूप से जारी रहा। गौरतलब है कि भाजपा नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद निर्विरोध कब्जा कर चुकी है। आज सभासदों के चयन के लिए मतदान हो रहा था।

देखें वीडियो

इधऱ, स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस घटना को नरेंद्रनगर की अंदरूनी राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
वॉयरल वीडियो के अनुसार मंगलवार की दोपहर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पोलिंग बूथ में प्रवेश करते दिख रहे हैं। इसी बीच,मौके पर मौजूद उक्रांद नेत्री प्रमिला रावत ने मंत्री उनियाल को चुनावी प्रोटोकाल का हवाला देते हुए विरोध जताया। इस पर मंत्री ने भी जवाब दिया।

एक अन्य शख्स ने भी मंत्री के मतदान केंद्र में पहुंचने पर सवाल उठाए। मौके पर ही तमतमाये कैबिनेट मंत्री ने गुस्से में उंगली उठाते हुए उस शख्स को हड़का दिया। और पागल भी कह दिया।
इसके बाद प्रमिला रावत ने जोरदार विरोध व कहासुनी के बीवः मंत्री व स्टाफ को मतदान केंद्र से जाने पर मजबूर कर दिया।
मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि वो मतदान की स्थिति पूछ सकते हैं। जबकि महिला ने कहा कि  यह चुनाव  आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। मंत्री उनियाल ने भी गुस्सा जाहिर कर हड़काने की कोशिश की। 


अचानक हुए इस घटना में यूकेडी नेत्री ने कहा कि आप भाजपा के नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के मंत्री है। पीआरओ शिबू उनियाल के साथ मोबाइल की छीना झपटी भी कैमरे में कैद हुई। महिला ने कहा , फोन छीन लो…छीन लो..ड्रामा मत करो यहां पर…प्रदेश को लूटकर खा दिया.. बदतमीजी नहीं चलेगी..कैसे बात कर रहे हो..हम पागल हैं…


इस दौरान, प्रमिला रावत लगातार बोलती नजर आयी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश को खा गई.. नरेन्द्रनगर को बेचकर खा गए…मजाक बना दिया उत्तराखण्ड का..42 लोगों की शहादत के बाद राज्य मिला है… हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा.. निकालो गाड़ी….जान से मार देती…आदि आदि
यह तीखी झड़प मंत्री के काफिले के मतदान केंद्र से रवाना होने तक चलता रहा।

इसके बाद ड्राइविंग सीट पर पीआरओ शिबू उनियाल बैठे और वाहन को लेकर चले गए। पीछे पीछे सुरक्षकर्मियों के वाहन भी रवाना हुए। जबकि गुस्साई उक्रांद नेत्री यह कहने से भी नहीं चुकी कि वो मार भी देती।

मतदान केंद्र से जुड़ी घटना का वीडियो वॉयरल होते ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा मंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीतिक गलियारे एक बार फिर तपेंगे…

Pls clik

सहकारिता विभाग के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *