निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।
विश्व विख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की माताजी श्रीमती श्यामा देवी का 28 जून  को सायं 8:00 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
     संयोगवश, आज ही के दिन 28 जून 1976 को सायं 8:00 बजे उत्तरकाशी में जसपाल राणा का जन्म हुआ था। ठीक 50 वर्ष बाद उसी दिन और उसी समय पर उनकी माताजी ने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि बीते 12 जून को
भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में  को नई दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में निधन हो गया। जर्मनी से लौटते समय दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जसपाल के निधन के बाद उनकी माता जी की तबियत गम्भीर रूप से खराब होने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  नारायण सिंह राणा  की धर्मपत्नी एवं प्रख्यात भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा  की  माताजी श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने  दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं समस्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *