दीपक जोशी फिर बने सचिवालय संघ के अध्यक्ष, विमल जोशी महामंत्री निर्वाचित

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। एक बार फिर दीपक जोशी उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष चुने गए। जबकि, विमल जोशी महासचिव और सुनील कुमार लखेड़ा उपाध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे।

जीत का सेहरा

दीपक जोशी को 492, नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी को 483 और तीसरे उम्मीदवार बलवन्त सिंह जयाड़ा को मात्र 27 मत मिले।
महासचिव पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। विमल जोशी को सर्वाधिक 317, राकेश चंद्र जोशी को 279, प्रदीप पपनैं को 225 और ब्योमकेश को 180 मत पड़े।
उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार लखेड़ा को 641, विजेंद्र सिंह को 191 और अरविन्द प्रकाश भट्ट को 164 मत मिले।

विजयी जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *