श्रीकोट सहयोग समिति करेगी शिव मंदिर का जीर्णोद्धार

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। श्रीकोट सहयोग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुनील थपलियाल के निवास पर संपन्न हुई।
बैठक में समिति के 13 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विमल कुमार थपलियाल ने की।

मुख्य निर्णय

  1. शिव मंदिर जीर्णोद्धार को हरी झंडी

बैठक में सर्वसम्मति से शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पारित किया गया। जीर्णोद्धार हेतु तैयार प्रारूप को सभी उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अनुमोदित किया।

  1. वार्षिक पूजन निधि मंदिर के लिए समर्पित

मुख्य सलाहकार उमा प्रसाद थपलियाल, प्रकाश चंद थपलियाल, प्रभाकर थपलियाल और अध्यक्ष विमल थपलियाल के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से एकत्रित वार्षिक पूजन की समस्त धनराशि का उपयोग शिव मंदिर जीर्णोद्धार में किया जाएगा।

  1. कार्यकारिणी 2026-27 का गठन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की कार्यकारिणी को वर्ष 2026-27 के लिए पुनः दायित्व सौंपा जाए।

नई कार्यकारिणी –

अध्यक्ष : विमल थपलियाल, मायापुरी
उपाध्यक्ष : ज्योति उनियाल, वसुंधरा
सचिव : मनोज थपलियाल, पालम
संयुक्त सचिव : प्रदीप थपलियाल, वसुंधरा
कोषाध्यक्ष : अमित थपलियाल (टीटू), गुरुग्राम

कार्यकारिणी सदस्य और सलाहकार के रूप में उमा प्रसाद थपलियाल, प्रकाश चंद थपलियाल, गोवर्धन प्रसाद थपलियाल, नवल प्रभात थपलियाल और अनूप थपलियाल को भी दायित्व दिए गए।

व्हाट्सएप समूह के लिए दिशा-निर्देश

समिति ने तय किया कि व्हाट्सएप समूह का उपयोग केवल सूचना और आवश्यक जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए होगा। वैचारिक मतभेदों पर होने वाली अनावश्यक चर्चाओं से बचने का निर्णय लिया गया। किसी भी विसंगति पर चर्चा केवल समिति की बैठक में की जाएगी।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि “मतभेद हो सकते हैं, परन्तु मनभेद किसी भी समिति या समाज के लिए हानिकारक होता है।”
बैठक का समापन समिति के सचिव मनोज थपलियाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *