आयुष विभाग के निदेशक पद से विजय कुमार जोगदंडे कार्यमुक्त

प्रभारी निदेशक बने डॉ आर पी सिंह

शासन ने तत्काल प्रभाव से वापस लिया अतिरिक्त प्रभार

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।  उत्तराखण्ड शासन के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग ने अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे (आईएएस) को निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।
बुधवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 29 अगस्त 2023 को जारी शासनादेश के तहत उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया था।

सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदन के बाद उक्त आदेश को निरस्त करते हुए उनका अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों आयुर्वेद चिकित्सक को निदेशक आयुष विभाग से हटाने की मांग कर रहे थे।

इस प्रकरण पर आयुष मंत्री मदन कौशिक ने सीएम से आयुष निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से हटाने की मंजूरी ले ली थी।

कार्यालय आदेश

आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय आदेश संख्या-1568, दिनांक 29 अगस्त, 2023 के द्वारा डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे (IAS), अपर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को दिये गये निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखण्ड के प्रभार से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है।

उपरोक्त आदेश सक्षम स्तर से प्रदत्त अनुमोदन के कम में किया जा रहा है।

Digitally signed by Ranjana Rajguru (रंजना सुरू 22-07-2026 सचि19:30:52

देखें नियुक्ति आदेश

देखें नियुक्ति आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *