आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के प्रभारी निदेशक बने डॉ. आर.पी. सिंह

अविकल उत्तराखण्ड


देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह को निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखण्ड का प्रभार सौंप दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, डॉ. आर.पी. सिंह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा।

आयुष सचिव रंजना राजगुरु की ओर से यह आदेश किए गए।

उत्तराखण्ड शासन आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग

संख्या- 1964 IXL-1/2026-88/2003

देहरादूनः दिनांक 22 जुलाई 2026

कार्यालय आदेश

आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय आदेश संख्या-1568, दिनांक 29 अगस्त, 2023 के द्वारा डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे (IAS), अपर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को दिये गये निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखण्ड के प्रभार से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है।

उपरोक्त आदेश सक्षम स्तर से प्रदत्त अनुमोदन के कम में किया जा रहा है।

Digitally signed by Ranjana Rajguru (रंजना सुरू 22-07-2026 सचि19:30:52

Pls clik -आईएएस से अतिरिक्त पदभार हटाया

आयुष विभाग के निदेशक पद से विजय कुमार जोगदंडे कार्यमुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *