#

केंद्र से गौला, शारदा,दाबका व कोसी नदी से उपखनिज निकासी की अवधि बढ़ाने का अनुरोध

सीएम धामी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से नदियों से उपखनिज निकासी 31 मई तक बढ़ाने का किया अनुरोध

अविकल उत्तराखण्ड

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी से उप खनिज निकासी ( वन स्वीकृतियाँ ) 31 मई, 2023 तक व आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि हाल ही में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इन चार नदियों की वन स्वीकृति को 28 फरवरी, 2023 तक बढ़ाया है।

वन मंत्री ने इस अनुरोध पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय नदियों में मानसून के दौरान जमा उपखनिज (आरबीएम) को बाढ़ नियंत्रण एवं नदी किनारों पर स्थित वन एवं कृषि भूमि की सुरक्षा करने, आपदा प्रबन्धन के निवारणात्मक उद्देश्यों को पूरा करने, नदी तल के ऊपर उठने पर नियंत्रण पाने और आम जनता व विशेष रूप से किसानों के नदी तटीय अधिकारों (Riparian Rights) के संरक्षण करने हेतु हटाया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

सीएम धामी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से नदियों से उपखनिज निकासी 31 मई तक  बढ़ाने का किया अनुरोध

इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है जो लगभग 50 हजार स्थानीय और प्रवासी श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी प्रदान करता है।

Uttarakhand news
Uttarakhand news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *