वन महकमे में तबादलों की भारी बरसात,बदली जिम्मेदारी

कई आईएफएस पर गिरी ट्रांसफर की रिमझिम

अविकल थपलियाल

देहरादून। प्रदेश के वन विभाग में भारी पैमाने पर तबादले किये गए हैं।

उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन सेवा (उत्तराखंड संवर्ग) के अधिकारियों के बीच व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 

सचिव सी रविशंकर की ओर से जारी आदेश के तहत प्रमुख वन संरक्षक, अपर प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक तथा वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि कई को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिले में भी नयी तैनाती की गई है।

हॉफ कपिल लाल से कैम्पा व वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त कार्य वापस लिया गया।

आईएफएस नीना ग्रेवाल को मुख्य वन्य जंतु प्रतिपालक व वन निगम की एमडी की जिम्मेदारी भी दी गयी है।

सीएम कार्यालय में विशेष सचिव मधुकर धकाते से वन विभाग से जुड़ी जिम्मेदारी वापस लेते हुए उनके पास सीएम के विशेष सचिव व अल्पसंख्यक विभाग कार्य पूर्ववत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *