अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। वन विभाग गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 अधिकारियों/कर्मचारियों / वन पंचायत सरपंचों / सदस्यों / महिला मंगल दल के सदस्यों को सम्मानित करेगा। राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
आदेश
विषय :- 26 जनवरी, 2023 गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों एवं व्यक्ति विशेष को सम्मानित किये जाने के संबंध में।
महोदय,
उपरोक्त विषय संदर्भित पत्र द्वारा आगामी 26 जनवरी, 2023 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों / कार्मिको / व्यक्ति विशेष के नाम के प्रस्ताव वन विभाग के समस्त कार्यालयों से मांगे गये थे। जिसके सापेक्ष विभिन्न प्रभागों / कार्यालयों से कुल 145 अधिकारियों / कार्मिको / अन्य के नामों के 23 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिनका दिनांक 19.01.2023 को प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा अनुमोदित चयन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। चयन समिति द्वारा उक्तानुसार प्राप्त प्रस्तावों में से कुल 42 अधिकारियों/कर्मचारियों / वन पंचायत सरपंचों / सदस्यों / महिला मंगल दल एवं अन्य को 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया गया है ( सूची संलग्न – 1 ) ।
उपरोक्त सूची के आधार पर चयनित अधिकारी / कर्मचारियों एवं अन्य को प्रशस्ति पत्र वन मुख्यालय के प्रांगण में दिनांक 26 जनवरी, 2023 को प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) महोदय द्वारा प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। सभी कार्यालध्यक्षों से अनुरोध है कि अपने कार्यालय से चयनित अधिकारियों / कर्मचारियों एवं अन्य को गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2023 को वन मुख्यालय, 85 राजपुर रोड़, देहरादून में प्रतिभाग / प्रशस्ति पत्र प्राप्ति हेतु भेजने का कष्ट करें, जिन अधिकारी / कर्मचारियों को वर्दी अनुमन्य है, वह वर्दी के साथ प्रतिभाग करेंगे।
यह भी निर्देश दिये जाते है कि जिन अधिकारी / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाना है, उनके प्रतिवेदक अधिकारी इसकी प्रविष्टि उनकी चरित्र पंजिका में भी करना सुनिश्चित करें।






