प्रेम सिंह नेगी चुने गए गढ़वाल सभा के अध्यक्ष, महामंत्री पद पर ध्यानी जीते

अविकल उत्तराखंड/ मेरठ। गढ़वाल सभा मेरठ की नई द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए ऱविवार को नौ पदों पर चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह नेगी और महामंत्री पद पर ध्यानी ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह नेगी ने 20 मतों से जीत हासिल की। प्रेम सिंह नेगी को कुल 243 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे डॉ.आलम सिंह पवार को 223 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे ओपी रतूड़ी को 213 मत मिले। महा मंत्रीपद पर विजेंद्र ध्यानी ने 47 मतों से जीत हासिल की। विजेंद्र ध्यानी को कुल 260 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र चौहान को 213 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहे राकेश को 199 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर वीर सिंह रावत ने 46 मतों से जीत हासिल की। वीर सिंह को कुल 256 मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर रहे गजेंद्र नेगी को 208 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहे राज्यपाल को 199 मत मिले। मंत्री पद पर वीरेंद्र नेगी ने 92 मतों से जीत हासिल की। वीरेंद्र नेगी को 284 मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर रहे जयानंद को 192 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहे सत्यवीर को 190 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर विक्रम नेगी ने 95 मतों से जीत हासिल की। विक्रम नेगी को 348 मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शीतल खंतवाल को 253 मत मिले।

प्रचार मंत्री पद पर दिनेश ने 1 मत से जीत हासिल की। दिनेश को 302 को मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर रहे संजय नेगी को 301 मत मिले। सास्कृति मंत्री पद पर मधु रावत ने 90 मतों से जीत हासिल की। मधु रावत को कुल 348 मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर रहे लक्ष्मी गुसाई को 258 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के सत्येंद्र भंडारी भंडार मंत्री पद पर श कमलेश भारद्वाज तथा लेखा परीक्षक पर दाताराम धस्माना निर्विरोध चुने गए हैं मुख्य चुनाव अधिकारी विश्व मोहन नौटियाल ,उपचुनाव अधिकारी सतीश नेगी औऱ महावीर रावत की देखरेख में नई कार्यकारिणी के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। और शाम चार बजे तक चले मतदान के बाद देर रात तक मतों की गिनती चलती रही। चुनाव में 1023 सदस्यो में से 702ने अपने मत का प्रयोग किया ।

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी व महामंत्री विजेंद्र ध्यानी ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर नए आयाम स्थापित करेंगे। और समाज की बेहतरी के लिए नई ऊर्जा के साथ काम किए जाएंगे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *