अविकल उतराखंड
नई दिल्ली। उत्तराखंड क्रांति दल, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अमित थपलियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पहाड़ की असली ताकत उसकी एकता और सामूहिक संकल्प में निहित है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह आवश्यक हो गया है कि हम सब एकजुट एक मुठ होकर कंधे से कंधा मिलाकर उत्तराखंड क्रांति दल को संगठनात्मक और वैचारिक रूप से मजबूत करें। इतिहास साक्षी है कि जब-जब पहाड़ की जनता एकजुट होकर अपनी बात रखती है, तब दिल्ली की सत्ता को भी उसकी आवाज को सुनना पड़ता है। उत्तराखंड के निर्माण से लेकर राज्य आंदोलन तक, एकता ने ही हमें हर लड़ाई में विजय दिलाई है।
थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड आज कई चुनौतियों से गुजर रहा है। पलायन, बेरोजगारी, मूल निवास और भू-कानून जैसे मुद्दे आज भी जस के तस हैं। ऐसे में उत्तराखंड के स्वाभिमान, अस्मिता और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि प्रदेश का हर जागरूक नागरिक यूकेडी के विचार और संघर्ष से जुड़े।
उन्होंने समस्त उत्तराखंड वासियों से आव्हान किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर उत्तराखंड क्रांति दल को सशक्त बनाएं, ताकि उत्तराखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा स



