दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया नियुक्ति पत्र
अविकल उत्तराखंड
नई दिल्ली: राजीव गांधी स्टडी सर्किल के द्वारा राजधानी नई दिल्ली के जवाहर भवन में “महिला अधिकार एवं लोकतांत्रिक सुधारों पर राजीव गांधी का दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित व्याख्यान में देश भर के विभिन्न राज्यों के नव नियुक्त राजीव गांधी स्टडी सर्किल स्टूडेंट के स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी के नियुक्ति पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत्र ने वितरित किए। उत्तराखंड राज्य की स्टूडेंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सुप्रिया धस्माना को सौंपी गई।
सुप्रिया धस्माना का परिचय
देहरादून के प्रतिष्ठित सेंट जोज़फ एकैडमी से प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा ग्रहण कर दिल्ली विश्विद्यालय से कॉमर्स में स्नातक और फिर मुंबई से एमकॉम कर दो वर्ष मुंबई की मशहूर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्य करने के पश्चात फ्रांस के पैरिस में एडहेक स्कूल ऑफ बिजनेस से स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) सुप्रिया ने दो वर्ष तक पेरिस में मल्टी नैशनल कंपनी में कार्य किया और अब भारत में कार्य कर रही हैं और साथ ही बिजनेस में शोध शुरू किया है। सुप्रिया को इतिहास व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन व भारतीय राजनैतिक व्यवस्था के बारे में अध्ययन व शोध में रुचि है। सुप्रिया धस्माना उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की सुपुत्री हैं ।



