लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, यहां जानें संकल्प पत्र की बड़े वादे

‘मोदी की गारंटी’ में गरीबों को मिलेंगे 3 करोड़ घर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी (BJP) ने रविवार (14 अप्रैल) को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में मेनिफेस्टो जारी किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। इसके बाद पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे।नमो ऐप के जरिए 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन दिए थे। 30 मार्च को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई थी। राजनाथ सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया था और 4 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत 27 सदस्य इसमें शामिल थे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती है, हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। उनके रास्ते पर चलते हुए, बीजेपी ने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है।

भाजपा के घोषणा-पत्र में किस वर्ग के लिए क्या है?

  1. युवाओं के लिए
    पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।

भाजप ने कहा कि उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे।

स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार।
स्टार्टअप्स को-मेंटरशिप।
सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन।
मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर।
इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर।
हाई-वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स।
उद्यमिता की भावना को बढ़ावा।

  1. किसानों के लिए
    पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी।
    प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी।
    दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता।
    सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर।
    श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा।
    अनुसंधान और जागरुकता की भी बढ़ावा।
    प्राकृतिक खेती का विस्तार।
    सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।
    सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस (PACS) में पर्यात भंडारण क्षमता विकास।
    कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग।
    कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर।
    कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।
  2. महिलाओं के लिए
    एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
    महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला SHG उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।
    औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
    महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव।
    एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा।
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन।
    पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार।
    इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
  3. रेलवे के लिए:
    नई रेलवे पटरियों का निर्माण।
    यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार।
    अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी।
    टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
    टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता।
    कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार।
    विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण।
    आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार।
    विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार।
    आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत।
    क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार।
    दिल्ली और मेरठ के बीच आरआरटीएस शुरू हुई, अब इन सेवाओं का और विस्तार।
    विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण।
    1,300+ रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा।
    आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार।
    विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया गया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार होगा।
    आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन।
    मेट्रो नेटवर्क का विस्तार।
    पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा।
    नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप।
    भारत की समृद्ध विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक होगा।
  4. संस्कृति के लिए:
    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
    अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
    भास्तीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन।प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा।
    भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद।
    भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
    समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई (ASI) स्मारकों का जीर्णोद्वार और संरक्षण।
    पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा।
    पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास।
    लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र।
    नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन।
    वेड इन इंडिया का प्रोत्साहन।
  5. भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम
    भाजपा ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे।
  6. समान नागरिक संहिता
    भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है। भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिसमें उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक ढाला जाए।

सैटेलाइट टाउन बनाएंगे
इनका मजबूती से विस्तार पुरानी सोच से अलग है। स्केल और स्पीड इतनी बढ़ेगी कि स्कोप भी बढ़ जाएगी। ये प्राथमिकता है।
अर्बनाइजेशन शहरीकरण को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा उसमें अवसर देखती है। सैटेलाइट टाउन बनाएंगे, जो रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

सोशल, फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे
21वीं सदी के भारत की बुनियाद के लिए भाजपा 3 इन्फ्रास्ट्रकचर्स से मजबूत करेगी। सोशल, डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर। सोशल- नए इंस्टिट्यूट, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कॉलेज, ट्रक ड्राइवर्स के लिए हाईवे के पास रेस्ट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर्स डेवलप करने जा रहे हैं। फिजिकल- हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल- 5 जी विस्तार, 6 जी पर काम, इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहे हैं, सर्विसेस को ऑनलाइन कर रहे हैं। ONDC और टेली मेडिसिन का विस्तार कर रहे हैं।

जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा
जनजातीय गौरव दिवस मनाना तय किया है। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाएगा। जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी, वन उपज स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा
धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। भारत रिवोल्यूशनी काम शुरू किया है और सफलता मिली है। नैनो यूरिया पर जोर दिया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्रों का विकास किया जाएगा। संकल्प फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। फायदा होगा और रोजगार पैदा होंगे। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन बनेगें।

हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे
बुजुर्ग चाहे गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों, उच्च-मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा, जिन्हें 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की योजना मिलेगी। गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। परिवारों के विस्तार होते हैं, एक घर से दो घर हो जाते हैं। नए घर की संभावना होती है। उन परिवारों की चिंता करते हुए हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे।

70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा
मोदी की गारंटी है कि जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। इनका विस्तार भी करेंगे। गारंटी है कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मु्फ्त इलाज मिलता रहेगा। भाजपा ने बड़ा निर्णय लिया है, 70 वर्ष की आय़ु के ऊपर के सभी बुजुर्गों से जुड़ा है। जो बुजुर्ग हैं, उनकी चिंता होती है कि बीमारी की स्थिति में इलाज कैसे होगा। मध्यम वर्ग को चिंता ज्यादा होगी। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *