देवस्थानाम बोर्ड- पूर्व सांसद मनोहरकान्त ध्यानी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मुख्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित समिति के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित पक्षों से वार्ता कर इस सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट देने के लिये गठित समिति के अध्यक्ष मनोहरकान्त ध्यानी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अपर सचिव धर्मस्व को समिति का सदस्य सचिव नामित किये जाने के भी निर्देश दिये।

पूर्व सांसद मनोहरकान्त ध्यानी

पूर्व राज्यसभा सदस्य व पार्टी अध्य्क्ष रहे मनोहरकान्त ध्यानी को कुछ ही समय पहले देवस्थानाम बोर्ड से जुड़े मुद्दे हल करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। इस बाबत राज्य सरकार ने एक कमेटी के गठन की घोषणा भी की थी।

गौरतलब है कि चारधाम देवस्थानाम बोर्ड के गठन को लेकर तीर्थ पुरोहित लंबे समय से आंदोलित हैं। भाजपा सरकार इस मुद्दे पर बैकफुट पर दिखाई दे रही है।

Pls clik

पुलिस अधिकारियों की बैठक में ग्रेड पे समेत कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *