…अब श्रद्धालु प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर तक रोप वे से जा सकेंगे

अविकल उत्तराखंड

सुरकंडा देवी मन्दिर, नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर के लिए नवनिर्मित रोप वे का उदघाटन किया।

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह पंवार व श्रद्धालु उपस्थित थे। इस रोप वे के निर्माण से श्रद्धालु कम समय में मन्दिर परिसर में पहुंच जाएंगे।

इससे पूर्व, स्टेट एयर क्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार की सुबह तय समय पर दिल्ली से देहरादून नही लौट सके। बाद में मुख्यमंत्री धामी ने सुबह के प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर स्टेट हेलीकॉप्टर से ही सीधे दिल्ली से सुरकंडा देवी मंदिर नई टिहरी पहुंचे। उन्होंने सुरकण्डा देवी मंदिर रोपवे का शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते 30 अप्रैल को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कान्फ्रेंस में प्रतिभाग करने गए थे। मुख्यमंत्री धामी को 1 मई (रविवार) की सुबह 8:30 पर देहरादून पहुंचना था लेकिन एन वक्त पर एयरक्राफ़्ट में आई दिक्कत के कारण मुख्यमंत्री धामी समय पर देहरादून नहीं पहुंच सके। जिसके चलते उन्हें सुबह के समय प्रस्तावित क्रार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा।


बाद में मुख्यमंत्री धामी स्टेट हेलीकॉप्टर से सीधे दिल्ली से सुरकंडा देवी मंदिर नई टिहरी में रोप वे के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने रोपवे का शुभारंभ किया।

Pls clik

चारधाम में प्रतिदिन दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या तय,देखें आदेश

गढ़वाली फिल्म ‘तेरी सौं’ का वो सुपरहिट गाना, जिसे पहले कमतर आंका गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *