गढ़वाली फिल्म ‘तेरी सौं’ का वो सुपरहिट गाना, जिसे पहले कमतर आंका गया


-डुकलान के शब्द, मलासी की धुन, नेगी और हिरदा की आवाज ने ढाया बाद में गजब


विपिन बनियाल/अविकल उत्तराखंड


-तेरी सौं फिल्म उत्तराखंड आंदोलन की कहानी है, जिसमें रामपुर तिराहा कांड का काला सच उजागर होता है। आंदोलन की पृष्ठभूमि में एक संुदर प्रेम कथा भी तेरी सौं का हिस्सा है। वर्ष 2003 में रिलीज हुई अनुज जोशी की यह बेहतरीन फिल्म है, जिसमें गीत-संगीत पक्ष भी बहुत उजला है। मदन मोहन डुकलान की साहित्यिक कृति आंदी जांदी सांस इस फिल्म का लोकप्रिय गाना है। और इस गाने का नसीब कहें कि उत्तराखंड के दो महान गायकों की आवाज इसे मिली है।

एक, नरेंद्र सिंह नेगी और दूसरे स्वर्गीय हीरा सिंह राणा। मगर एक जानकारी आपको हैरान कर देगी। तेरी सौं फिल्म के इस सबसे खास गाने को पहले कमतर आंका गया था। यह भी तय नहीं था कि यह गाना फिल्म का हिस्सा बनेगा ही। फिल्म से जुडे़ लोगों को लगता था कि भले ही साहित्यिक दृष्टि से यह मदनमोहन डुकलान की श्रेष्ठ रचना है, लेकिन एक फिल्मी गाने के तौर पर न जाने यह कितना सफल हो पाएगा। हालांकि बाद में फिल्म की कहानी के साथ इस गाने का तालमेल इस कदर जमा कि यह गाना फिल्म का सबसे हिट गाना बन गया। फिल्म के संगीतकार आलोक मलासी के अनुसार-यह गीत बेशक बढ़िया था, लेकिन निम्न प्राथमिकता में रखा गया था।

देखें वीडियो


यह फिल्म गढ़वाली और कुमाऊंनी दो संस्करणों में बनी है। आंदी जादी सांस गीत को गढ़वाली में नरेंद्र सिंह नेगी ने तो कुमाऊंनी में हीरा सिंह राणा नेे स्वर दिया है। इन दोनों महान गायकों को इस गीत से जोड़ने का श्रेय मदन मोहन डुकलान को जाता है। दोनों गायकों को अपेक्षाकृत जूनियर संगीतकार आलोक मलासी के संगीत निर्देशन में गाने के लिए तैयार करना आसान नहीं था। नेगी ने आज तक जितने गाने गाए हैं, उसमें अधिकतर उनके लिखे और संगीतबद्ध किए हुए हैं। इस फिल्म में वह डुकलान की वजह से सिर्फ गाने के लिए तैयार हो गए।

दूसरी तरफ, हीरा सिंह राणा मनमौजी किस्म के इंसान थे, जो कि फिल्मों में गाना बहुत पसंद नहीं करते थे। डुकलान ने उन्हें भी राजी कर लिया और दो महान गायकों के स्वर इस गाने से जुड़ गए। डुकलान इसे अपना सौभाग्य मानते हैं। धुन पहाड़ की यू ट्यूब चैनल के वीडियो में मदन मोहन डुकलान और आलोक मलासी दोनों ने ही इस गाने से जुड़ी तमाम सारी बातों को सामने रखा है। आप इस वीडियो को देेख सकते हैं।

Pls clik

उभरते स्वर- उत्तराखंडी संगीत में बह रही-हवा सर सर

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *