सतपाल महाराज को मिला स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून । उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को  ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।

Swami vivekanand

मंगलवार को श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में मंगलवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संतों ने ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहां के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर  करने केलिए ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे भी रोपे। 
आचार्य विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम ने कहा कि संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा यह पहला सम्मान है जो पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

इस अवसर पर पूज्य असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, 108 महन्तश्री कृष्ण गिरी जी महाराज टपकेश्वर महादेव, श्री सुनील उनियाल गामा, आचार्य  विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम, कमल रजवार अध्यक्ष कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा,  शंकर रावत महानगर महामंत्री युवा मोर्चा,  मनीष रावत महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि लोग मौजूद रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *