निर्मल अखाड़ा संपत्ति विवाद- कब्जे को पहुँचे पंजाब के संत, दो गुटों में टकराव

अखाड़ा संपत्ति विवाद- निर्मल अखाड़े में कब्जे को पहुँचे पंजाब के संतो को पुलिस ने जबरन किया बाहर

सुनील/अविकल उत्तराखण्ड


हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के निर्मल अखाड़े के संपत्ति विवाद को लेकर साधु संतों के दो गुटों के बीच टकराव हो गया।अखाड़े में कब्जे को लेकर संतों की दोनों ही गुट आमने सामने हो गए । सुबह से ही संतो से दो गुटों में टकराव की आशंका के चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

निर्मल अखाड़े में पंजाब से रेशम सिंह गुट के संत अखाड़े में संगत के बहाने अंदर आये जिसका निर्मल पंचायती अखाड़े के श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के गुट के संतों द्वारा विरोध करते हुए अखाड़े के दरवाजों को अंदर से बंद कर दिया गया। जिसके बाद दोनों गुटों में बढ़ते टकराव ओर सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुँच गया। दोनों ही गुटों में अखाड़े में कब्जे को लेकर न्यायालय में वाद जारी है।

आज रेशम सिंह गुट द्वारा अखाड़े में पहुंच जाने से पैदा हुए विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कई दौर की वार्ता की गई जिसके बाद रेशम सिंह खेमे के संत प्रेम सिंह को पुलिस द्वारा जबरन अखाड़े से बाहर किया गया जिसके बाद उनके साथ आए अन्य संतों को भी एक-एक कर अखाड़े से बाहर भेजा गया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के विश्वासपात्र अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि आज पंजाब से कुछ संत अस्थि विसर्जन के नाम पर अखाड़े में कब्जे की नीयत से अखाड़े में घुस आए। जिनके द्वारा अखाड़े के संतों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जो संत आज अखाड़े में कब्जा करने की नियत से घुस थे उनके द्वारा अखाड़े की कई संपत्तियों पर पूर्व में कब्जा किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात प्रशासन को बता दी है अब मौके पर प्रशासन मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ रेशम सिंह गुट के संत कमलजीत सिंह का कहना था की जय संपत्ति निर्मल अखाड़े के संतों की है यहां निर्मल अखाड़े से जुड़ा हर संत आकर संगत कर सकता है उन्होंने कहा कि कब्जे जैसी कोई बात नहीं है बल्कि जो संत अखाड़े में बैठे हैं उनके द्वारा ही अखाड़े की संपत्ति को खुर्द बुर्द किया जा रहा है।


वही पुलिस द्वारा जबरन अखाड़े में घुसे संतो को अखाड़े से बाहर किए जाने के बाद मामले के विषय में जानकारी देते हुए सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि निर्मल संत पुरा आश्रम कनखल में पंजाब से आए कुछ संत कब्जा करने की नीयत से अखाड़े में घुस आए हैं जिनको शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने ले जाया गया है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *