पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के जन्मदिन पर जुटे पार्टी के दिग्गज व कार्यकर्ता

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी का जन्मदिन आज विधान सभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूडी को बधाई व शुभकामनाएं दी।


पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार सहित केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान स्पीकर आवास पर सुबह से ही शुभकामना देने के लिए नेताओं एवं लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान भुवन चंद खंडूडी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *