आपदा-काठगोदाम रेल ट्रैक टूटा, नैनी लेक ओवरफ्लो, मोदी ने लिया अपडेट, देखें वीडियो

रामगढ़ इलाके में बादल फटने से 12 लोगों की मौत की खबर है। झुतिया रामगढ़ में लगभग डेढ़ दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक मकान को नुकसान पहुंचा है।

अविकल उत्त्तराखण्ड

हल्द्वानी। उत्त्तराखण्ड में आपदा के कहर जारी है। लगातार जारी बारिश से काठगोदाम-हल्द्वानी रेल ट्रैक टूट गया। गोला नदी में आयी बाढ़ से हल्द्वानी-काठगोदाम ट्रैक टूटने से आवाजाही ठप हो गयी है। जबकि नैनीताल झील ओवरफ्लो कर गई। ऐसा पहली बार हुआ। मंगलवार की सुबह गोला नदी पर बना पुल भी टूट गया। इलाके में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रामगढ़ में बादल फटने से भी तबाही की सूचना है। कई मार्ग अवरुद्ध होने से नैनीताल व अन्य इलाके का सम्पर्क भी कट गया है। पीएम मोदी ने सीएम धामी से बात कर नुकसान का अपडेट लिया।

देखें वीडियो

https://youtube.com/shorts/QfX9yPmBBKM?feature=share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम

प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की ली जानकारी

मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से लगातार ले रहे अपडेट

राहत व बचाव कार्यों के संबंध मे दिये जरूरी दिशा निर्देश

Pls clik

ब्रेकिंग आपदा-गोला नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल ध्वस्त,देखें वीडियो

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *