नन्दप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव को भारत सरकार ने गुरुवार को पुरस्कार दिया। डॉ वैष्णव ने सचिवालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये पुरस्कार ग्रहण किया।

हिमानी वैष्णव ने जन भागीदारी से नन्दप्रयाग में सफाई व स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। पेशे से चिकित्सक डॉ हिमानी वैष्णव पहली बार नन्दप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष बनी।
इस पुरस्कार को नन्दप्रयाग की जनता व कर्मचारियों को समर्पित करते हुए डॉ वैष्णव ने कहा कि वे आगे भी इसी तरह जन सहयोग से कार्य करेंगी।

अब उनका मुख्य लक्ष्य नगर पंचायत की आय बढ़ाने पर रहेगा। इसके अलावा मबरेगा आदि रोजगार से जुड़ी योजनाओं में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी सुनिशित करेंगी।
