अधिकारियों की दीवाली बधाई से गुलजार रहा सीएम आवास

प्रदेश भाजपा कार्यालय में दीवाली पूजन किया

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। बुधवार को सीएम आवास में प्रदेश के अधिकारियों का दीवाली बधाई देने का तांता लगा रहा। इस दौरान पहुंचे अधिकारियों के साथ सीएम धामी का फोटो सेशन भी हुआ। सीएम ने भाजपा कार्यालय में दीपावली पूजन में भी हिस्सा लिया।

इधर, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। 


       बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। काफी संख्या में अधिकारी सीएम आवास में बधाई देने पहुंचे।

       इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,  मनीषा पंवार,  आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

इसके अलावा सीएम धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pls clik

कांग्रेसी गोत्र के मंत्रियों की पहल से केदारधाम में छाए काले बादल छंटे

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *