बचपन खुशहाल तो जीवन खुशहाल-राजीव उनियाल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव उनियाल ने “सेवा ही संकल्प” कार्यक्रम के अंतर्गत आज धर्मपुर विधानसभा के सिंगलमंडी कुसुम विहार में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि अगर आबादी का बचपन खुशहाल हो तो भविष्य में जीवन की खुशहाली होने की संभावना बलवती होती है,एक सफल जीवन जीने हेतु शिक्षित होने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें ना केवल सभ्रांत नागरिक बनाती है बल्कि जीवन मूल्यों के प्रति हमें सही दिशा भी दिखाती है।

स्थानीय पार्षद रमेश गौड़,भाजपा नेत्रियों वैजयंती माला, पूनम कौर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पद्मेंद्र नेगी की उपस्थिति में श्रीमती फिरदौस, श्रीमती प्रमिला, श्रीमती पलक की गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर

आंगनबाड़ी की नोडल अधिकारी पुष्पा वाल्दिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना यादव श्रीमती देवकी श्रीमती रजनी श्रीमती महालक्ष्मी श्रीमती तनु सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *