ज्वालापुर में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई

मीनाक्षीपुरम में 25×30 फीट क्षेत्र में हो रहा था निर्माण, टीम ने सील किया

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। ज्वालापुर के मीनाक्षीपुरम, रावली महमूद क्षेत्र में करीब 25×30 फीट क्षेत्रफल में किए जा रहे अनधिकृत निर्माण को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
प्राधिकरण के मुताबिक, उक्त अनधिकृत निर्माण के खिलाफ संबंधित अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर किया गया था। निर्माण कार्य बंद करने के लिए लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद मौके पर निर्माण जारी रखा गया।

निर्देशों की अनदेखी पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। टीम ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को स्वीकृत मानचित्र के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने के लिए निर्देशित किया। प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *