रूड़की क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

दो स्थानों पर सीलिंग, बिना नक्शा स्वीकृति निर्माण करने वालों को चेतावनी

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। जिले के रूड़की क्षेत्र में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य बंद न किए जाने पर यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारपुर रोड, लण्ढौरा (तहसील रूड़की) में मोहब्बत नामक व्यक्ति द्वारा भूतल पर लगभग 15×150 फीट क्षेत्र में दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, कब्रिस्तान के पास पीरपुरा रोड–पठानपुरा रोड क्षेत्र में मुस्तकीम (ठेकेदार) द्वारा लगभग 40×80 फीट क्षेत्र में टिन शेड डालकर हॉल का निर्माण किया जा रहा था।

प्राधिकरण ने इन दोनों निर्माणों को बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध पाते हुए संबंधित अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद दर्ज किए। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्थलों को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *