ब्री बुक्स ने प्रकाशित किया आशना नकी का बाल कहानी संग्रह

बारह वर्षीया आशना नकी ने लिखी बाल कहानियां

अपने परिवार की सबसे कम आयु की है पुस्तक लेखक

अविकल उत्तराखंड

काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की कक्षा 8 की 12 वर्षीय छात्रा आशना नकी पुस्तक लेखक बन गई हैं। वह अपने परिवार की पांचवी तथा सबसे कम आयु की पुस्तक लेखक हैं।
इनका कहानी संग्रह यंग माइंड ग्रेट लेसंस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल पुस्तक प्रकाशक ब्री बुक्स ने प्रकाशित किया है।

इस पुस्तक में 10 बाल प्रेरक कहानियां शामिल है। यह पुस्तक ब्री बुक्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
आशना नकी की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अतुल यादवव स्टाफ ने शुभकामनाएं दी ।

अशना नकी के परिवार में उनके पिता डॉ. नकी उद्दीन कॉमर्स विषय पर पुस्तक लिख चुके हैं। उनके बड़े अंकल नदीम उद्दीन एडवोकेट की 45 जन जागरूकता, कानूनी जागरूकता तथा साहित्यिक पुस्तकें तथा उनके चाचा डा .जिया उद्दीन की इंजीनियरिंग गणित विषय पर पुस्तकें, उनकी बड़ी बहन नीलिमा नदीम एडवोकेट की कानूनी जागरूकता विषय पर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *