नरेंद्रनगर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। उच्च स्तरीय नैतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए नरेंद्र नगर महाविद्यालय मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न हुई।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस परीक्षा में महाविद्यालय से 46 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।

100 प्रश्नों की इस बहुविकल्पीय परीक्षा में भारतीय संस्कृति के ज्ञान को जागृत करने के लिए त्याग, करुणा, परोपकार, संवेदनशीलता एवं नैतिक मूल्यों के आधार पर समाज में स्थापित सर्वोच्च मानदंडों एवं विभिन्न पहलुओं को छूते प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसे कि भावी पीढ़ी को उसके गौरवशाली इतिहास का ज्ञान हो सके, तथा उनके अंदर भी इन संस्कृतिक तत्वों का समावेश हो सके।
मध्यान 12बजे से प्रारंभ यह परीक्षा 1 बजे अपराह्न तक चली।

परीक्षा के संयोजक डॉ जितेंद्र कुमार नौटियाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा को संपन्न करने में डॉ हरिश्चंद्र रतूड़ी तथा डॉ नेतराम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *