स्व.असवाल का मुक्ति धाम में किया अंतिम संस्कार
अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पौड़ी जिले के पूर्व संवाददाता बीरेंद्र सिंह असवाल का 3 मई (शनिवार) को लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
बीरेंद्र सिंह असवाल कोटद्वार प्रेस क्लब के संरक्षक, भाजपा के नगर अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी संघ कोटद्वार मंडल के अध्यक्ष जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन पर क्षेत्रीय पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
रविवार को कोटद्वार स्थित मुक्ति धाम में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हमने एक मजबूत कार्यकर्ता को खो दिया है। उन्होंने पूरी जिंदगी भाजपा को समर्पित की, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते।”
स्वर्गीय असवाल अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियाँ छोड़ गए हैं। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245